दिल्ली में 5000 जगहों पर लगेंगे जल एटीएम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जल एटीएम

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी के बीच रेखा गुप्ता सरकार ने एक गुड न्यूज दी है। दिल्ली सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर भर में 5000 जगहों पर वाटर एटीएम लगाएगी। योजना के पहले चरण में दिल्ली के बाजारों में वाटर एटीएम लगेंगे। इससे बाजार आने वाले लोगों को पानी खरीद कर पीना नहीं पड़ेगा।

दिल्ली सरकार ने लोगों को स्वच्छ जल कम दर पर उपलब्ध कराने के लिए पांच हजार वाटर एटीएम लगाने की घोषणा की है। पहले चरण में दिल्ली के बाजारों व व्यवसायिक क्षेत्रों में इसकी शुरुआत होगी। इससे गर्मी के दिनों में बाजारों में आने वालों को पेयजल से संबंधित होने वाली परेशानी दूर होगी। 

योजना पर क्या बोले जल मंत्री?

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “लोगों को सस्ता व स्वच्छ पानी मिल सके इसके लिए शहर में पांच हजार वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। एटीएम पर उपयोग होने वाली प्लास्टिक की बोतल को वापस लेने की भी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि उनका रिसाइकल कर फिर से उपयोग किया जा सके।”

बाजारों में खरीदना नहीं पड़ेगा पानी

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी भीड़ वाले क्षेत्रों व बाजारों में होती है। इस कारण पहले चरण में इन स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। कई क्षेत्रों में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंचता है। इन क्षेत्रों में लोगों को महंगा पानी खरीदना पड़ता है।”

कैबिनेट के पास भेजी जाएगी योजना

वाटर एटीएम लगाकर इनकी परेशानी भी दूर की जाएगी। यह योजना पीपीई मॉडल से शुरू की जाएगी। वाटर एटीएम सही तरह से चले इसके लिए वहां कि बाजार संगठन व आरडब्ल्यूए की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही योजना को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजने की तैयारी है।

AAP सरकार ने बांटे थे 2500 स्मार्ट कार्ड

पूर्व की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने जुलाई, 2024 में झुग्गी-बस्तियों में चार वाटर एटीएम के साथ इसकी शुरुआत की थी। 2500 स्मार्ट कार्ड भी बांटे गए थे उससे एक दिन में 20 लीटर पानी लिया जा सकता है। पांच सौ वाटर एटीएम लगाने की घोषणा की गई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें