
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसे देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है। वो आंखों के क्लिनिक के बाहर स्पॉट किए गए। उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी हुई है। उनका ये हाल देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
बॉलीवुड में हीमैन के टैग से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। दिग्गज अभिनेता हाल ही में मुंबई अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। क्लिनिक से बाहर आते समय 89 साल के एक्टर ने पैपराजी से कहा कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उनका ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Author: Red Max Media
Post Views: 19








