बिहार में आज से सस्ती हुई बिजली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार में आज से सस्ती हुई बिजली, स्मार्ट मीटर वालों की बल्ले-बल्ले;

बिहार में आज से नई बिजली दरें लागू हो गई है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने पहले ही इसकी घोषणा की थी। यह दरें अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी। इसका लाभ उन ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की घोषणा की है। राज्य में आज से नई बिजली दरें लागू हो गई है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों उपभोक्ताओं को लाभ होगा। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इन दरों के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में बिजली 54 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी।

महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह लाभ मिलेगा। इस श्रेणी के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा।

स्मार्ट मीटर वालों के लिए खास छूट

राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को अतिरिक्त लाभ देने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर लगवाने के 6 महीने तक उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत करने पर भी कोई जुर्माना नहीं देंगे। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इन उपभोक्ताओं को कुल 79 पैसे प्रति यूनिट तक की बचत होगी।

कोल्ड स्टोरेज के लिए विशेष दरें

कोल्ड स्टोरेज के लिए एक नई श्रेणी बनाई गई है। 74 किलोवाट तक के अनुबंध मांग वाले कोल्ड स्टोरेज को एलटी-आईएएस श्रेणी में रखा गया है, जबकि 50 केवीए से 1500 केवीए तक की क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज को अलग श्रेणी दी गई है। औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। साथ ही, डिजिटल भुगतान करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को 1% या अधिकतम 50,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

इस तरह लागू होंगी नई बिजली दरें-

  • कुटीर ज्योति (0-50 यूनिट)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • ग्रामीण घरेलू (50 यूनिट से अधिक)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • शहरी घरेलू (1-100 यूनिट)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • 100 यूनिट से अधिक- 8.95 रुपये प्रति यूनिट
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें