शी जिनपिंग ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शी जिनपिंग ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

भारत और चीन के बीच फिर से रिश्तों में गरमाहट बढ़ती जा रही है। दोनों देश इसके विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं। सीमा विवाद को निपटाने में भी दोनों देश के नेता बातचीत कर रहे हैं।

 

इसी बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने भारत चीन के रिश्तों को  ‘ड्रैगन-हाथी टैंगो’ करार देते हुए कहा कि पड़ोसियों को शांतिपूर्ण ढंग से सह-अस्तित्व के तरीके ढूंढने चाहिए। 

वहीं, उन्होंने कहा कि चीन  अंतरराष्ट्रीय मामलों को लेकर भारत से बातचीत करने में इच्छुक है। चीन की कोशिश है कि भारत के साथ समन्वय बढ़े। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति कायम हो। 

क्या है ‘ड्रैगन-हाथी टैंगो’ का मतलब?

बता दें कि चीन को अक्सर ड्रैगन से जोड़ा जाता है, क्योंकि चीनी संस्कृति में ड्रैगन को एक शक्तिशाली, भाग्यशाली और शुभ जीव माना जाता है, जो शक्ति, भाग्य और सफलता का प्रतीक है।

 

दूसरी ओर, हाथी को भारत से धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वजहों से जोड़ा जाता है। वहीं, टैंगो एक अंग्रेजी शब्द है। जिसका मतलब दोस्ताना रिश्ता या नृत्य होता है। शी जिनपिंग का कहना था कि वो भारत के साथ रिश्तों को बेहतर करना चाहते हैं।

शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मु से की बात

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही। भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मु को बधाई दी।

 

भारत और चीन को प्राचीन सभ्यताएं बताते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देश प्रमुख विकासशील देश हैं और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश “अपने-अपने आधुनिकीकरण प्रयासों के महत्वपूर्ण चरण में हैं।”

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि शी जिनपिंग और राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी बधाई संदेश का आदान-प्रदान किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें