दुनिया के कई इस्लामिक देश हैं जहां नहीं है “वक्फ”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया के कई ऐसे इस्लामिक देश हैं जहां वक्फ नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति है जो रक्षा और रेलवे मंत्रालय के बाद तीसरे नंबर पर है। जानिए किस राज्य में वक्फ की कितनी संपत्ति है?

भारत में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा जमीन अगर किसी के पास है तो वो वक्फ बोर्ड के पास है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने दिसंबर 2022 में लोकसभा में जानकारी दी थी जिसके अनुसार वक्फ बोर्ड के पास 8,65,644 अचल संपत्तियां हैं। लगभग 9.4 लाख एकड़ वक्फ की जमीनों की अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ है। गैर सरकारी संस्था के तौर पर वक्फ के पास देश में सबसे ज्यादा जमीन है। वक्फ के पास इतनी जमीन है जिसमें दिल्ली जैसे तीन शहर बस जाएंगे। इसी वक्फ बोर्ड से जुड़े एक्ट में बदलाव के लिए केंद्र सरकार ने आज संसद में बिल पेश किया है जिसपर चर्चा जारी है। विपक्ष के नेता और मुसलमानों का एक बड़ा तबका इस बिल के विरोध में हैं।

किस राज्य में वक्फ की कितनी जमीन

भारत के हर राज्य में एक वक्फ बोर्ड होता है जो वक्फ की संपत्तियों का नियंत्रण करता है। देश के पांच राज्यों में वक्फ के पास सबसे ज्यादा संपत्तियां हैं और ये राज्य हैं-उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल।

हैदराबाद में ही वक्फ के पास 77,000 प्रॉपर्टीज हैं, इसीलिए इस शहर को भारत की वक्फ राजधानी कहा जाता है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वक्फ के पास 1.2 लाख संपत्तियां हैं। तेलंगाना का वक्फ बोर्ड देश का सबसे अमीर वक्फ बोर्ड है।
पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है। जहां उसके पास 1.5 लाख वक्फ संपत्तियां हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु, गुलबर्गा, बीदर में 30,000 से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टीज।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद में ऐतिहासिक मस्जिदें और मकबरे।
सबसे मूल्यवान वक्फ संपत्ति वाले राज्य

हैदराबाद (तेलंगाना)
दिल्ली
अजमेर (राजस्थान)
मुंबई (महाराष्ट्र)

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दुनिया के कई ऐसे इन इस्लामिक देश भी हैं जहां वक्फ नहीं है।

ये देश हैं…

तुर्किए
लीबिया
मिस्र
सूडान
लेबनान
सीरिया
जॉर्डन
इराक
ट्यूनीशिया

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें