
इजरायली सेना ने गाजा में बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की जिसमें 32 फलस्तीनी मारे गए जिनमें एक दर्जन बच्चे शामिल हैं। इजरायल बफर जोन बना रहा है जिसे फलस्तीनी कब्जे की योजना मानते हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमास के खात्मे के बाद सुरक्षा नियंत्रण की बात कही जबकि हमास बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम की मांग कर रहा है। इस संघर्ष से गाजा में हालात और बिगड़ रहे।
फलस्तीनी क्या मानते हैं ?
जबकि फलस्तीनियों का मानना है कि बफर जोन के जरिये इजरायल की गाजा की भूमि पर कब्जा करने की योजना है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सरकार का उद्देश्य गाजा की सुरक्षा पर नियंत्रण करना है जिससे इजरायल के साथ ही गाजा के लोग भी सुरक्षित रह सकें।
क्यों खाली कराए गए गाजा के इलाके?
रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा है कि इजरायल सरकार की इस योजना से गाजा में युद्ध खत्म होगा और वहां पर स्थायी शांति स्थापित होगी। काट्ज कहा है कि इसी मकसद को हासिल करने के लिए फलस्तीनी आबादी से कुछ इलाके खाली कराए गए हैं। मालूम हो कि इजरायली सेना ने हाल के दिनों में दक्षिण का रफाह शहर और उसके आसपास के इलाके खाली कराए हैं। जबकि हमास ने कहा है कि वह सभी 59 बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है लेकिन उसके लिए इजरायल को गाजा में स्थायी युद्धविराम लागू करना होगा और सेना को वापस बुलाना होगा। गाजा में इजरायल के जारी हमलों के कारण हर गुजरते दिन के साथ इजरायली बंधकों के जीवन पर खतरा बढ़ता जा रहा है।








