५घंटे२०२ सांसद,वक़्फ़ बिल पर चर्चा का रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

५ घंटे २०२ सांसद,वक़्फ़ बिल पर चर्चा का नया रिकॉर्ड

लोकसभा में एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल आज 5 घंटे में 202 सांसदों ने अपनी बात रखी है। इससे पहले 18 जुलाई 2019 को 161 सांसदों ने संसद में अपनी बात रखी थी।

लोकसभा में एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल आज लोकसभा में लोक महत्व के विषय पर 202 सांसदों ने अपने मुद्दे रखे। यह संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। लगभग 5 घंटे तक ये चर्चा चली। इससे पहले एक दिन में 161 सांसदों का लोक महत्व के विषय उठाने का रिकॉर्ड था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल से लोक सभा में शून्यकाल का समय बढ़ाया गया। जन प्रतिनिधियों को संसद में अपने क्षेत्र की बात रखने का अवसर दिया गया। बता दें कि 5 घंटे से अधिक तक शून्य काल चला। इस दौरान करीब 202 सांसदों ने अपनी बात रखी।

लोकसभा में बन गया नया रिकॉर्ड

इससे पहले 18 जुलाई 2019 को विस्तारित शून्य काल के दौरान 161 सांसदों ने अपनी बात सदन में रखी थी। बता दें कि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने बीएसी की बैठक में शून्यकाल को बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इस वादे को ओम बिरला ने निभाया और 202 सांसदों ने एक दिन में 5 घंटे में अपनी बात सदन में रखी और एक नया रिकॉर्ड संसद में बन गया। दरअसल 2 मार्च को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा की जानी थी। इसी दौरान सांसदों ने एक के बाद एक कई मुद्दों को उठाया।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास

इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक को पेश किया। इस दौरान अमित शाह ने इस मुद्दे पर विपक्ष को खूब घेरा। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि वक्फ में कोई भी गैर मुसलमान नहीं होगा। हालांकि वक्फ काउंसिल और वक्फ बोर्ड को लेकर इस कानून में प्रावधान किए गए हैं। इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी खूब घेरा। बता दें क वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पास कर दिया गया है। वहीं राज्यसभा में आज इसपर चर्चा जारी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें