यूपी में एक साथ 961 जजों का ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाई कोर्ट इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश में एक साथ 961जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादला सूची में प्रदेश के हर जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एक साथ 961 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। न्यायिक अधिकारियों में 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेंशन जज, 300 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के  शामिल हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने 8 अप्रैल को देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश किए गए ट्रांसफर

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर इतने बड़े पैमाने पर जजों के तबादले किए गए। तबादला सूची में प्रदेश के हर जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी 30 मार्च को करीब 582 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

हाई कोर्ट ने पिछले महीने भी किया था ट्रांसफर

इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 582 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया था। स्थानांतरित अधिकारियों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) और सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) शामिल थे। कानपुर में सबसे अधिक तबादले हुए थे, जहां 13 न्यायाधीशों को पुनः नियुक्त किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ से 11 और बरेली से पांच न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें