रेखा गुप्ता ने स्वास्थ सम्बन्धी नई योजनाओं का किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर कहा कि बेड नहीं हैं, डॉक्टरों की भी कमी है। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि मात्र 50 दिनों के कार्यकाल में आयुष्मान कार्ड का वितरण कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि अगला कदम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस योजना (PM-ABHIM) के तहत समझौता पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर है, जिससे दिल्ली के लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

“आयुष्मान योजना लागू नहीं हुई”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आयुष्मान भारत योजना देशभर में लागू की गई, तो दिल्ली सरकार ने इसे लागू नहीं किया, जिसकी वजह से दिल्ली के लोग इस लाभकारी स्वास्थ्य इंजन से 10 वर्षों तक महरूम रहे।

अस्पतालों की स्थिति दैनीय 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं हैं, डॉक्टरों की भी कमी है। 24 अस्पताल, जो कोरोना काल के दौरान शुरू किए गए थे, वो आज भी चालू हालात में नहीं हैं, पिछली सरकार ने काम नहीं किया।

आयुष्मान कार्ड का वितरण

आयुष्मान कार्ड का वितरण

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1139 नए आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे, जहां लोगों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, 11 जिलों में इंटीग्रेटेड लैब बनाई जाएंगी, जहां सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

400 नए हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर खुलेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को 2400 करोड़ रुपये दिए जाने हैं, जिसका इस्तेमाल दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 400 नए हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचाएगी, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें