कांग्रेस OBC विभाग के अध्यक्ष बने अनिल जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने बिहार के इस शख्स को बनाया OBC विभाग का अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अनिल जयहिंद को अपने राष्ट्रीय ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने अपने ओबीसी विभाग के नए प्रमुख के रूप  में अनिल जयहिंद को नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में अनिल जयहिंद की नियुक्ति की है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस नियुक्ति को लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है।

कौन हैं अनिल जयहिंद?

अनिल जयहिंद मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अनिल जयहिंद की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने बी पी मंडल और शरद यादव के साथ भी काम किया है। अनिल जयहिंद ने बताया है कि उनके पिता पिता INA में थे और नेताजी सुभाष बोस के साथ मिलकर अंग्रेजों से लड़े थे।

अन्य बदलाव भी हुए

अनिल जयहिंद ने हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव की जगह ली है जो कि इससे पहले कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष थे। कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को राष्ट्रीय सचिव और पंजाब के सह प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है। आलोक शर्मा मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका निभाते रहेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें