दिल्ली में अवैध 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में अवैध 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस ने एक अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि दो अन्य देशों के नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पकड़ा गए विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है।

अवैध विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा गया

दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर में अभियान के दौरान पुलिस को पता लगा कि ये विदेशी लोग बिना वैध वीजा के भारत में तय समय से ज्यादा दिनों से रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। वेरिफेकशन के बाद Foreigners Regional Registration (FRRO) ने इन सभी को अपने देश भेजने का आदेश दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था बड़ा निर्देश

दरअसल, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अमित शाह ने दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके डॉक्यूमेंट बनवाने और रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। बैठक में निर्देश दिया गया था कि  इस मामले में पूरी सख्ती के साथ काम हो क्योंकि अवैध घुसपैठियों का मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। गृह मंत्री ने अवैध घुसपैठियों चिन्हित कर डिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें