मुंबई-गोवा हाईवे के खुलने को लेकर आया अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई-गोवा हाईवे के खुलने को लेकर आया अपडेट

मुंबई से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी आने वाले दिनों में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि मुंबई से गोवा की दूरी कुछ ही घंटों की होने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे के खुलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

गोवा देश का एक ऐसा राज्य है जहां देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह खूबसूरत समुद्री तटों और अपनी नाइटलाइफ के लिए दुनिया भर में फेमस है। मुंबई से कई लोग अपनी गाड़ी से ही गोवा घूमने निकल जाते हैं। ऐसे में मुंबई से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई को गोवा से जोड़ने वाला कोंकण एक्‍सप्रेसवे, जिसे न्‍यू मुंबई-गोवा हाईवे के नाम से भी जाना जाता है, जल्‍द ही खुल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कब चालू होगा नया हाईवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं। मुंबई और गोवा के बीच नेशनल हाईवे से इन जगहों के बीच यात्रा का समय कम होने और कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गडकरी ने हाईवे को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया और कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें…हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।

हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में इसलिए हुई देरी

उन्होंने बताया कि कानूनी विवादों और आंतरिक संघर्षों की वजह से हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में देरी हुई। केंद्रीय मंत्री कहा कि भाइयों के बीच झगड़े थे, कोर्ट में केस चल रहे थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं। अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा हाईवे पर काम ने गति पकड़ ली है।

सरकार लाएगी नई टोल नीति- गडकरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा। देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा कि अगले 2 सालों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें