Search
Close this search box.

यूपी में16 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 IAS का हुआ ट्रांसफर
यूपी में 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। अयोध्या के भी जिलाधिकारी को बदल दिया गया है और नए अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी गई है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी कड़ी में अयोध्या के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं और निखिल टीकाराम फूंडे को अयोध्या का नया DM बनाया गया है।

अयोध्या में आज ही सामने आई थी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की खबर

हालही में यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और जांच शुरू कर दी गई थी। दरअसल राम मंदिर ट्रस्ट को मेल के जरिए ये धमकी मिली थी। इस मेल में राम मंदिर पर हमले की आशंका जताई गई थी। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने ये मेल किया था और राम मंदिर ट्रस्ट को ये आशंका जताई थी कि मंदिर पर हमला हो सकता है। राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर मेल के जरिए ये जानकारी भेजी गई थी, जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग जांच में जुट गया था।

हालही में एक साथ 961 जजों का ट्रांसफर हुआ था

इससे पहले 9 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एक साथ 961 जजों का ट्रांसफर हुआ था। न्यायिक अधिकारियों में 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेंशन जज, 300 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के लोग शामिल थे।

हालही में 24 IPS का हुआ था ट्रांसफर

इसी साल मार्च के महीने में 7 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इस दौरान IPS बबलू कुमार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) लखनऊ नियुक्त किया गया था। इससे पहले 17 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे, जबकि दो आईपीएस का तबादला आदेश में संशोधन किया गया था।

गौरतलब है कि योगी सरकार में जब भी अधिकारियों का ट्रांसफर होता है तो वह सुर्खियों में जरूर आता है। हालांकि इस बार इन आईएएस का ट्रांसफर क्यों हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment