12 भारतीयों के साथ उड़ान भर रहे विमान में आई खराबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काठमांडू हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
बारह भारतीय यात्रियों के साथ उड़ान भर रहे विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने के चलते हवा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला हुआ। इसके बाद इसे सुरक्षित काठमांडू एयरपोर्ट पर उतारा गया।

12 भारतीयों के साथ उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक खराबी आ जाने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हवा में उड़ान भर रहे एक विमान के ‘हाइड्रोलिक’ प्रणाली में खराबी आने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल आपात स्थिति में विमान को काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया गया।

पायलट ने बहुत ही सूझबूझ के साथ इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसमें 12 भारतीय यात्री भी सवार थे। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के प्रवेशद्वार लुक्ला से रामेछाप जा रहे निजी कंपनी ‘सीता एयर’ के विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद उसे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि डोर्नियर विमान में 12 भारतीय, दो नेपाली और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

सभी यात्री सुरक्षित

सही समय पर सटीक फैसला लिए जाने के चलते विमान को काठमांडू एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतारा गया। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे ट्रैक्टर की मदद से पार्किंग स्थल तक ले जाया गया। अधिकारी ने बताया इस विमान में ‘‘हाइड्रोलिक प्रेशर’’ में कमी का संकेत मिला। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें