भाजपा नेता दिलीप घोष करेंगे शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता दिलीप घोष करेंगे शादी

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद दिलीप घोष शादी करने जा रहे हैं। उनकी होनी वाली दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिलीप घोष शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को शाम के समय दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी होगी। रजिस्ट्री के समय दोनों परिवारों के रिश्तेदार उपस्थित रहेंगे।

कौन हैं रिंकू मजूमदार?

दिलीप घोष की होने वाली दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। रिंकू का घर न्यूटाउन में है। रिंकू कोलकाता उत्तर उपनगरीय संगठनात्मक भाजपा जिला महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि दिलीप से बातचीत उनके भाजपा में शामिल होने पर आधारित है। रिंकू तलाकशुदा हैं। यह भी ज्ञात है कि उनका एक 25 साल का बेटा भी है। वह साल्टलेक में IT क्षेत्र में काम करता है।

मां के आग्रह पर शादी कर रहे दिलीप घोष

दिलीप घोष के करीबी लोगों का दावा है कि वह अपनी मां के आग्रह पर शादी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां ने दिलीप से कहा था कि अगर मैं नहीं रहूंगी तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा? बताया जा रहा है कि मां की इन्हीं बातों ने 60 वर्षीय दिलीप को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

दिलीप घोष घोष का राजनीतिक करियर

दिलीप घोष का जन्म 1 अगस्त 1964 को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में हुआ था। एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह पश्चिम बंगाल भाजपा के 9वें अध्यक्ष रह चुके हैं। दिलीप घोष ने अपनी राजनीतिक यात्रा साल 1984 में RSS के प्रचारक के रूप में शुरू की थी। वह साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2015 में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष बने। उन्होंने 2016 के विधानसभा में खड़गपुर सदर सीट से चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव जीता था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें