

आरसीबी की टीम को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में आरसीबी के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में फ्लॉप साबित हुए हैं।
RCB ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का खराब रिकॉर्ड
आरसीबी की टीम आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी बन गई है। टीम ने बेंगलुरु के मैदान पर अभी तक कुल 46 मुकाबले हारे हैं। इसी के साथ उसने दिल्ली कैपिटल्स के खराब रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल में दिल्ली के मैदान पर कुल 45 मुकाबले हारे थे। कोलकाता के मैदान पर केकेआर की टीम ने 38 मुकाबले हारे हैं और वह तीसरे नंबर पर मौजूद है।
IPL के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम:
IPL टीम | ग्राउंड | मैच हारे |
आरसीबी | बेंगुलरु | 46 |
दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 45 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 38 |
मुंबई इंडियंस | मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम | 34 |
पंजाब किंग्स | मोहाली | 30 |
IPL 2025 में घर पर नहीं जीता है एक भी मैच
आरसीबी की टीम ने मौजूदा सीजन अपने होम ग्राउंड पर कुल तीन मुकाबले खेले हैं और टीम को तीनों में हार मिली है। आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अपने होम ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं जीता है। मौजूदा सीजन में आरसीबी को होम ग्राउंड पर गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से और पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब किंग्स ने जीता मैच
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच 14-14 ओवर्स का मैच हुआ, जिसमें आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। टीम के लिए टिम डेविड ने 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रजत पाटीदार ने 23 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में फ्लॉप रहे। पंजाब किंग्स के लिए नेहाल बढेरा ने 33 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
