पटना हवाईअड्डा के आसपास लेजर लाइट जलाने पर प्रतिबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना एयरपोर्ट के पास लेजर लाइट जलाने पर होगा एक्शन
 पटना एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। शादी और अन्य समारोह में डीजे बजाने के लिए थाने से अनुमति लेनी होगी और लाइट हवाईअड्डा तक नहीं पहुंचनी चाहिए। एसएसपी ने थानेदारों और एसडीपीओ को निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की शपथ ली गई है। नियम नहीं मानने पर एक्शन होगा।

ऐसा कोई उपकरण जिससे लेजर लाइट निकलती हो, उसका उपयोग पटना एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। शादी अथवा अन्य समारोह में बैंड-बाजा या डीजे बजाने से पूर्व संबंधित थाने से अनुमति लेने होगी। आश्वस्त करना होगा कि उसमें लगी लाइट हवाईअड्डा तक नहीं पहुंचेगी। इसके बाद ही थाने से अनुमति मिलेगी।

यह निर्देश विशेषकर एयरपोर्ट, फुलवारीशरीफ, गर्दनीबाग और सचिवालय थाना क्षेत्रों के लिए है, जो हवाईअड्डा के करीब हैं। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी ने बैठक कर थानेदारों और एसडीपीओ को निर्देश दिए। बैठक के उपरांत थानेदारों ने डीजे बजाने को लेकर संचालकों से बंधपत्र भरवाया।

 

इसमें संचालकों ने रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की शपथ ली। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को आश्वस्त किया कि वे रात में लेजर लाइट का प्रयोग नहीं करेंगे।

ऐसा करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पुणे की फ्लाइट पर लेजर लाइट पड़ने की वजह से संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें