
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली संजू सैमसन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल के 18वें सीजन में केएल राहुल का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। वह दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर के रीढ़ हड्डी बन गए हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि हासिल की। केएल राहुल ने आईपीएल में 200 सिक्स जड़ने का कमाल किया। वह सबसे कम पारियों में 200 सिक्स पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। केएल राहुल को कप्तानी का ऑफर मिला था, लेकिन राहुल ने बल्लेबाज के रूप में खेलना स्वीकार किया। केएल राहुल 6 पारियों में 266 रन बना चुके हैं। इसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ केएल राहुल ने 28 रन की पारी खेली। वह प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।
संजू और धोनी को छोड़ा पीछे
अब दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 129 पारियों में किया। केएल राहुल ने संजू सैमसन और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। वहीं, आईपीएल में 200 सिक्स पूरा करने वाले छठे बल्लेबाज बने।
IPL में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
- केएल राहुल* 129
- संजू सैमसन 159
- महेंद्र सिंह धोनी 165
- विराट कोहली 180
आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
- रोहित शर्मा – 286 (258 पारी)
- विराट कोहली – 282 (251 पारी)
- एमएस धोनी – 260 (236 पारी)
- संजू सैमसन – 216 (170 पारी)
- सुरेश रैना – 203 (200 पारी)
- केएल राहुल – 200* (129 पारी)
Author: Red Max Media
Post Views: 160








