अमेरिका और चीन में बढ़ी तल्खी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (L) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (R)

अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अब चीन अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है। चीन अमेरिका पर हांगकांग से जुड़े मामलों को लेकर भड़का हुआ है।

चीन और अमेरिका के बीच संबंधों में तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। चीन की तरफ से सोमवार को ऐलान किया कि वह उन अमेरिकी सांसदों, अधिकारियों और गैर सरकारी संस्थाओं (NGO) के प्रमुखों पर प्रतिबंध लगाएगा जिन्होंने हांगकांग से जुड़े मामलों में भूमिका ठीक से नहीं निभाई है। यह फैसला अमेरिका की ओर से मार्च में छह चीनी और हांगकांग अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के जवाब में लिया गया है।  अमेरिका ने इन अधिकारियों पर “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमन” और हांगकांग की स्वायत्तता को कमजोर करने के आरोप लगाए थे। इनमें न्याय मंत्री पॉल लैम, सुरक्षा निदेशक डोंग जिंगवेई और पूर्व पुलिस आयुक्त रेमंड सिउ शामिल हैं।

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिका की जमकर आलोचना की है। जियाकुन ने तल्ख टिप्पणी करते हुए अमेरिका के कदम को घृणित तक बताया है। उन्होंने कहा कि यह हांगकांग के मामलों में गंभीर हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि हांगकांग, चीन का आंतरिक मामला है और किसी भी बाहरी दखल का चीन सख्ती से जवाब देगा।

चरम पर है अमेरिका और चीन के बीच तनाव

गुओ जियाकुन ने बताया कि यह कार्रवाई चीन के ‘विदेश रोधी प्रतिबंध कानून’ के तहत की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन अमेरिकी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यह ताजा विवाद ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव पहले से ही चरम पर है। चीन ने अन्य देशों को भी चेतावनी दी है कि वो अमेरिका से ऐसे व्यापारिक समझौते ना करें जो चीन के हितों के खिलाफ हों।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें