जीतनराम मांझी पर पूर्व शिक्षामंत्री का विवादित बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

राष्ट्रीय जनता दल के नेता चंद्रशखेर ने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस दौरान वह अपने हाथ में जीतन राम मांझी की फोटो भी लिए रहे।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सोमवार को नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

जीतन राम मांझी की फोटो मंच से दिखाई

जहां आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला। जीतन राम मांझी की फीटो को मंच से दिखाते हुए आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने उन्हें पाखंडियों का बाप तक कह दिया। इस दौरान वहां मौजूद जनता ताली पीटते और हंसते हुए नजर आई।

ये पाखंडियों का बाप है

मंच से जीतन राम मांझी की फोटो दिखाते हुए बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने कहा, ‘इसको गंगाजल से धोकर पवित्र किया, ये उन्हीं का उपला उठा रहे हैं। अगर वो कहें की हम भी अंबेडकर के दीवाने हैं तो समझिए नहीं। ये पाखंडियों का बाप है।’

अपने बच्चों को समझाएं तुम्हारा पुरखा आज भी अपमानित

इसके साथ ही चंद्रशेखर ने कहा, ‘विनोद भाई आपके मुख्यमंत्री को आज भी ढो रहा है। आप कहां बैठे हो? इसलिए ये कहा जाता है, जो कौम अपने पुरखों के अपमान का इतिहास नहीं जानता है। वो अपने पुरखों के अपमान का बदला नहीं ले सकता है। इसलिए ये काम है कि हम अपने बच्चों को समझाएं कि तुम्हारा पुरखा आज भी अपमानित है। 10 साल पहले की बात है ना…।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें