पहलगाम हमले पर आया सी एम और एल जी का बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहलगाम हमले पर आया सी एम और एल जी का बयान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले पर एलजी और सीएम का बयान सामने आया है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की मौत की खबर है और कई घायल हैं। इस आतंकी हमले के बाद राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने क्या कहा?

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें