पहलगाम हमले पर आई अमेरिका रूस सहित कई देशों की प्रतिक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रम्प और पुतिन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका, रूस सहित अन्य देशों ने दुख जताया है। इस जघन्य आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया है। इस जघन्य आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो विदेशी और एक स्थानीय नागरिक हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं। टूरिस्टों पर हुए हमले को लेकर देशभर में शोक की लहर है। वहीं, इस जघन्य आतंकी हमले पर अन्य देशों के दिग्गज नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है।

 

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, “पहलगाम में पर्यटकों के खिलाफ हुए जघन्य आतंकी हमले पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति गहरी संवेदना। रूस पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है।”

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं!”

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

 

भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने लिखा, “जम्मू और कश्मीर में हुए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें