Search
Close this search box.

हाजीपुर जंक्शन से 7 महिला एक साथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाजीपुर जंक्शन से 7 महिला गिरफ्तार
हाजीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 6500 रुपये और खतरनाक कटर ब्लेड बरामद हुए हैं। सभी महिलाएं बक्सर जिले की रहने वाली हैं। आरपीएफ ने संदिग्ध परिस्थिति में महिलाओं को पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी नंबर 13106 से यात्रा के दौरान की गई थी चोरी।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सोनपुर अमिताभ के निर्देश के आलोक में आरपीएफ प्रभारी थाना अध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 7 महिलाओं को यात्री से चोरी किए गए सामान के साथ हाजीपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के पास से नगद 6500 रुपए और  खतरनाक कटर ब्लेड बरामद किया गया। 

बक्सर की हैं सभी गिरफ्तार महिला
गिरफ्तार महिला बक्सर जिले के रहने वाली बताई गई। यह जानकारी साकेत कुमार ने दी। उन्होंने कहा यात्री सुरक्षा एवं यात्री सामानों की चोरी रोकथाम हेतु आपराधिक गतिविधि निगरानी के द्वारा हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर दक्षिणी निर्माणाधीन एफ ओबी के निकट साथ महिलाओं को संदिग्ध परिस्थिति में तेजी से भागते हुए देखा गया जिसे आरपीएफ के द्वारा आगे से घेर कर पूछताछ की जा रही थी। 

कैसे दबोची गईं महिलाएं

इसी दौरान एक यात्री चिल्लाते हुए दौड़ कर पहुंचे और उक्त महिलाओं पर अपनी पत्नी के बैंग से सामान तथा नगदी चुराने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने अपना नाम अमरेंद्र प्रताप सिंह पिता उपेंद्र कुमार सिंह , ग्राम बड़हरा बाबू थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश बताया।

बताया कि गाड़ी नंबर 13106 से यात्रा के दौरान मुक्त महिला द्वारा उनकी पत्नी के बैंग से पांच हजार रुपए तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार की गई महिलाओं ने अपना नाम भी बताया है। 

महिलाओं के तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में नगद 5000 रूपए एवं 1500 अतिरिक्त रूपए, जरूरतमंद सामान कटर और ब्लड बरामद किया गया।

बरामद उक्त सामान के बारे में पूछे जाने पर उसे चोरी कर अपने पास छुपा कर रखने की बात कही। सभी महिलाओं से गहन पूछताछ किया गया। प्रीत व्यक्ति के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment