अब पंजाब में में भी चला बुलडोज़र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब पंजाब में में भी चला बुलडोज़र

ड्रग्स तस्करी के मामलों में आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ बंटी के घर और दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। हालांकि परिजनों ने यह कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

ड्रग्स तस्करी के मामलों में नामजद गुरतेज सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसके घर के एक बड़े हिस्से को ध्वस्त कर दिया। यह घर पटियाला में स्थित है और बताया जा रहा है कि इसके कुछ हिस्से का नक्शा कमर्शियल उपयोग के लिए पास नहीं था। इसी आधार पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए घर के बाहर बनी दुकानों को गिरा दिया।

आरोपी के परिजनों ने लगाया ये आरोप

स्थानीय लोगों और आरोपी के परिवार का कहना है कि यह घर गुरतेज की दादी के नाम पर है और परिवार के अन्य सदस्यों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी तक नहीं दी गई और अचानक भारी पुलिस बल के साथ बुलडोज़र भेज कर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।

वहीं, नगर निगम के अधिकारियों से जब पूछा गया कि पटियाला में ऐसे कई अन्य अवैध निर्माण हैं, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार नशा विरोधी मुहिम के नाम पर दोषियों के साथ-साथ उनके निर्दोष परिवारजनों को भी सजा दे रही है।

गुरतेज सिंह बंटी पर दर्ज हैं कई मामले

गौरतलब है कि गुरतेज सिंह बंटी पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। बता दें कि पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पटियाला शहर की यह कार्रवाई अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गई है कि क्या कानून का पालन करवाते समय सभी के साथ एक जैसा व्यवहार हो रहा है या फिर चुनिंदा मामलों में सख्ती दिखाई जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें