देवेन भारती बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन भारती बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर

महाराष्ट्र सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

नए मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बुधवार शाम मुंबई पुलिस महकमे की कमान संभाली। सेवानिवृत हुए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर ने फूलों का गुलदस्ता देकर देवेन भारती को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि शहर के आखिरी शख्स तक पुलिस पहुंचे और नागरिकों एवं पुलिस के बीच में जो भी दूरियां हैं, उसे खत्म किया जाए। साइबर क्राइम को लेकर पुलिस सबसे ज्यादा सजग रहेगी और क्राइम डिटेक्शन के अलावा लोगों में अवेयरनेस फैलाकर साइबर क्राइम को रोकने का पुलिस मंसूबा रखती है।

देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले देवेन भारती मुंबई पुलिस के स्पेशल पुलिस आयुक्त पर पद पर थे। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले अधिकारी हैं। देवेन भारती की गिनती महाराष्ट्र के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है। इतना ही नहीं, भारती को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद ही करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री ने भारती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन हैं पुलिस अधिकारी देवेन भारती?

जानकारी के अनुसार, 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी भारती को इससे पहले मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। अप्रैल 2015 में देवेन भारती को मुंबई का संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहे।

बिहार के रहने वाले हैं भारती

देवेन भारती मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने झारखंड से मैट्रिकुलेशन और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक किया। उन्होंने मुंबई में डीसीपी, जोन 7 (बांद्रा से अंधेरी) और डीसीपी क्राइम ब्रांच के रूप में भी काम किया है। वे महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) और एटीएस प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

हाई-प्रोफाइल मामलों की कर चुके हैं जांच

देवेन भारती ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों और पत्रकार जेडे की हत्या समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की रीढ़ तोड़ने का श्रेय भी दिया जाता है। इससे पहले वह मुंबई पुलिस में विशेष आयुक्त थे। भारती की नियुक्ति के संबंध में बुधवार को एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें