कश्मीरियों पर जावेद अख्तर का बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कश्मीरियों पर जावेद अख्तर का बयान

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से कश्मीरी लोगों को लेकर पाकिस्तान द्वारा तरह-तरह के अफवाह फैलाए जा रहे हैं। इस मामले पर अब जावेद अख्तर ने बयान दिया है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पाकिस्तान द्वारा लगातार फर्जी खबरें और प्रोपोगेंडा फैलाया जा रहा है। इसे लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया है। जावेद अख्तर ने कहा, “पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, सत्ता प्रतिष्ठान, मौलवी और उसकी सेना कश्मीर के बारे में क्या कहती है? कि सभी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं और भारत ने उन पर कब्जा कर रखा है। ये सब झूठ है। सच तो यह है कि जब उन्होंने 1948 में हमला किया था, तो स्थानीय कश्मीरियों ने उन्हें 3 दिन तक रोके रखा था। हमारी सेना 3 दिन बाद वहां पहुंची। सच तो यह है कि वे भारत के बिना नहीं रह सकते। आज जो कुछ हुआ है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही हुआ है।”

क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने कहा, “उनका पर्यटन, जो उनकी जीवनरेखा है, खत्म हो गया है। कश्मीरी भारतीय हैं। 90-99% कश्मीरी भारत के प्रति वफादार हैं। जो लोग यूनिवर्सिटी में किसी कश्मीरी छात्र की पिटाई करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वे पाकिस्तानी सेना से सहमत हैं। अगर आप मसूरी में काम करने वाले या दक्षिण की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले किसी व्यक्ति को पाकिस्तानी मानते हैं, तो पाकिस्तानी मौलवी, पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा यही कहते हैं। आप सिर्फ उसी की पुष्टि कर रहे हैं और उनके साथ मिल रहे हैं। यह गलती नहीं होनी चाहिए। भारत के किसी भी हिस्से में किसी भी कश्मीरी को पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए, उन्हें बताया जाना चाहिए कि वे हमारे हैं। भाई-भाई हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम उन्हें पाकिस्तानी क्यों मानें? इससे बड़ी कोई गलती नहीं हो सकती। यह मूर्खता है।”

 

पहलगाम में आतंकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसारन वैली में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारतीय सेना और सरकार दोनों ही एक्शन मोड में है। सीमा पर तनाव बढ़ चुका है और भारतीय सेना को फ्री हैंड दे दिया गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में बीते दिनों कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त किया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें