Search
Close this search box.

पहलगाम हमले के बाद भारत पर बढ़े डिजिटल अटैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज।
भारत पर 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले किए गए। महाराष्ट्र साइबर ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग समूहों द्वारा भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए हैं। राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही हैं। साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने इन अपराधों के बारे में विस्तार से बताया है।
पहलगाम हमले के बाद से कई ऑनलाइन हमले के मामले भी सामने आए हैं। भारत पर 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले किए गए। महाराष्ट्र साइबर ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग समूहों द्वारा भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए हैं। 

महाराष्ट्र राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही हैं। जांच एजेंसी ने पाया है कि कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। 

‘साइबर युद्ध हो सकता है’

महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसको लेकर बताया, भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने कहा कि कई हैकिंग समूहों ने इस्लामी समूह होने का दावा किया है, उन्होंने कहा कि यह संभवतः एक साइबर युद्ध हो सकता है।

अधिकारी ने आगे ये भी बताया महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा गया है। 

26 लोगों की हत्या

22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment