रविवार को होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली बार बिहार में हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत रविवार को होगी। पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश गूंजेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री खुद मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। पहले दिन वालीबॉल जूडो कबड्डी मल्लखंभ और तीरंदाजी स्पर्धा में खिलाड़ी भाग लेंगे।
बुद्ध और महावीर की पावन धरती बिहार में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ रविवार शाम पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा। आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। पहले दिन वालीबॉल, जूडो, कबड्डी, मल्लखंभ और तीरंदाजी स्पर्धा होगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश बढाएंगे हौसला

उद्घाटन के मौके पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य अतिथि युवा कार्य एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री डा.मनसुख एल मांडविया, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, युवा एवं खेल मंत्रालय से रक्षा निखिल खडसे, बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता समेत अन्य गणमान्य  उपस्थित रहेंगे। 

मैथिली की गूंजेगी आवाज, पंकज भी होंगे

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर उद्घाटन समारोह में सुर लहरी बिखेरेंगी तो अभिनेता पंकज त्रिपाठी पूरे कार्यक्रम के दौरान बिहार की गौरव गाथा का बखान करेंगे। उद्घाटन में राजधानी के सात स्कूलों के छह सौ बच्चे प्रस्तुति देंगे। इन बच्चों के साथ 200 एनसीसी कैडेट भी शामिल होंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें