दरअसल, एक समय आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 121 रन बना चुकी थी और उसकी नजर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर थी, लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने 32 रन के भीतर 4 विकेट लेकर मैच में वापसी की। 18 ओवर में आरसीबी का स्कोर 159 रन रहा था और इस वक्त लग रहा था कि आरसीबी 200 रन भी नहीं बना पाएगी। हालांकि, क्रीज पर थे टिम डेविड, जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फिर सीएसके के लिए काल बने रोमारियो शेफर्ड, जिन्होंने तूफानी बैटिंग कर तहलका मचाया। 

रोमारियो ने 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए खलील के एक ओवर में 33 रन कूटे, जो इस आईपीएल में सबसे महंगा ओवर रहा। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के जड़कर फैंस को खूब एंटरटेन किया। अंतिम ओवर में डेविड ने एक रन देकर रोमारियो को स्ट्राइक दी थी और उसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया। 

रोमारियो ने पथिराना की अगली पांच गेंदों में दो चौके व दो छक्के जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। रोमारियो शेफर्ड ने केवल 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

वह 14 गेंद में अर्धशतक जड़ने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम है। रोमारियो ने मैच में 14 गेंद पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा विराट ने 62 और जैकोब ने 55 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन ही बना सकी।