
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की आतिशी पारी ने धर्मशाला के ठंडे मौसम में गर्माहट ला दी। हालांकि वह आईपीएल करियर के दूसरे शतक से चूक गए। प्रभसिमरन ने 48 गेंदों पर सात छक्कों और छह चौकों के साथ 91 रन कूटे। सिंह की पारी के चलते पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 54वें मैच में 237 रन बनाए।
उलटा पड़ गया पंत का दांव
शतक से चूके प्रभसिमरन
प्रभसिमरन ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और लगातार तीसरे मैच में पचासा जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक है। वह पंजाब के लगातार तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे आरंभिक बल्लेबाज बन गए। इससे पहले क्रिस गेल और केएल राहुल ही ऐसा कर सके थे। प्रभसिमरन यही नहीं रुके और उन्होंने आतिशबाजी जारी रखी और कप्तान श्रेयस के साथ 78 रन की साझेदारी कर डाली। प्रभसिमरन ने आवेश खान के एक ओवर में दो छक्के व दो चौके जड़े और शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी दिग्वेश की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में वह निकोलस पूरन को कैच दे बैठे।
महंगे साबित हुए मयंक और आवेश
लखनऊ के तेज गेंदबाजी आक्रमण के दो सबसे प्रमुख गेंदबाज मयंक यादव और आवेश खान इस मुकाबले में बेहद ही महंगे साबित हुए। मयंक ने जहां अपने चार ओवर में 60 रन लुटाए तो आवेश ने 57 रन खर्चे। इन दोनों को ही कोई भी विकेट नहीं मिल सका। आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश राठी के खाते में 2-2 विकेट आए।
अर्शदीप शानदार लय में दिख रहे थे ऐसे में श्रेयस अय्यर ने उन्हें लगाता तीसरा ओवर भी थमा दिया। तेज गेंदबाज भी कप्तानों की उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने पारी के 5वें ओवर में निकोलस पूरन को LBW आउट किया। पूरन ने 5 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के पास आज बड़ी पारी खेलने का मौका था। हालांकि, वह एक बार फिर फेल रहे। जोरदार शॉट खेलने के प्रयास में उनके हाथ से बल्ला तक छूठ गया और वह कैच आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज में 17 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली। 18वें सीजन में पंत सिर्फ 1 फिफ्टी लगा पाए हैं। CSK के खिलाफ उन्होंने 63 रन जड़े थे।
रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे डेविड मिलर (11) का बल्ला भी नहीं चला। अब्दुल समद ने लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाए, लेकिन वह मार्को यानसेन के हाथों कॉट एंड बोल्ड हो गए। समद ने 25 गेंदों का सामना किया और 45 रन बनाए। पंजाब की आखिरी उम्मदी आयुष बदोनी (74) को युजवेंद्र चहल ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।








