गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा में हादसा हो गया है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 3 सैनिकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी चश्मा के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग घायल हुए हैं।

दिसंबर 2024 में भी हुआ था इसी तरह का हादसा

जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिसंबर 2024 में भी बड़ा हादसा हुआ था। पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में कुल 10 जवान सवार थे।

पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन के मानकोट सेक्टर स्थित बलनोई इलाके में एक भारतीय सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। सूत्रों के अनुसार, सेना के जवान वाहन में सवार होकर अपनी पोस्ट की ओर जा रहे थे, जब रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू कश्मीर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ और हादसे के वक्त वाहन में कितने जवान थे, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर बचाव दल पहुंचा हुआ है। देखना ये होगा कि वाहन और लोगों को लेकर क्या अपडेट सामने आता है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें