पाकिस्तान नेशनल असेंबली में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान नेशनल असेंबली

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में PTI संस्थापक उमर अयूब ने दी भारत को धमकी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त तेवरों से पाकिस्तान सहमा हुआ है। पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था जो स्पीकर सरदार अयाज सादिक की अध्यक्षता में शुरू हो गया है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त तेवरों से पाकिस्तान सहमा हुआ है। भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था जो स्पीकर सरदार अयाज सादिक की अध्यक्षता में शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत में नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। संसदीय कार्य मंत्री डॉ तारिक फजल ने सदन में भारत के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया था।

भारत पर फोकस सत्र

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान में नेशनल असेंबली का विशेष सत्र तब बुलाया जाता है जब राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस हो। नेशनल असेंबली की इस विशेष बैठक में सभी दलों के नेता उपस्थित हैं। नेशनल असेंबली की इस बैठक में पाकिस्तान का पूरा फोकस भारत पर ही रहने वाला है।

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’

पाकिस्तान संसद के विशेष सत्र में पीटीआई संस्थापक उमर अयूब ने कहा कि “हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे।”  पीटीआई संस्थापक ने इस दौरान यह भी कहा कि उनके विमानों को मार गिराया जाएगा। शहबाज शरीफ घुटने टेक रहे थे, मोदी को करारा जवाब चाहिए, तभी होश में आएंगे।

डरा और सहमा हुआ है पाकिस्तान

गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रूख दिखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बड़े और कड़े कदम उठाए हैं। सिंधु जल संधि को भी भारत ने निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारत को गीदड़भभकी दी जा रही है। बात बात में पाकिस्तान  के नेता परमाणु बम फोड़ रहे हैं। बिलावल भुट्टो ने तो सिंधु नदी में पानी की जगह खून बहाने तक की बात की है।  साफ है कि पाकिस्तान डरा और सहमा हुआ है और मिसाइल परीक्षण भी कर रहा है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *