बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा केदारनाथ

चारधाम यात्रा की शुरुआत होने के साथ केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू है। इस खास मौके पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 2 मई को खोले गए थे। इसके बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

“हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर कहा, “हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है और बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

केदारनाथ धाम का पुनर्विकास

सीएम धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।” राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें बेहतर सड़क मार्ग, हेलीकॉप्टर सेवाएं और अन्य सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें