किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश के 244 शहरों में होगी मॉक ड्रिल
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का एलान किया है। ऐसे में इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी 244 जिलों में यह अभ्यास कल शाम 4 बजे शुरू होगा और 5 घंटे तक चल सकता है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। इस बीच भारत सरकार ने बुधवार को देश के सभी राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का एलान किया है। 

सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था। बताया गया कि देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी 244 जिलों में बधवार यह अभ्यास शुरू होगा और 5 घंटे तक चल सकता है। आइए आपको बताते हैं किस जिले में कितने बजे होगा मॉक ड्रिल का आयोजन 

दिल्ली के इन इलाकों में होगी मॉक ड्रिल

राज्य शहर समय 
दिल्ली खान मार्केट शाम 4 बजे
दिल्ली एनडीएमसी कार्यालय भवन, पालिका केंद्र शाम 4 बजे
दिल्ली चरक पालिका अस्पताल शाम 4 बजे
दिल्ली वसंत विहार की डी-6 आवासीय कॉलोनी शाम 4 बजे
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 शाम 4 बजे
दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय, दिल्ली कैंट शाम 4 बजे

बिहार के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

राज्य शहर समय
बिहार पटना शाम 7 बजे
बिहार बेगूसराय शाम 7 बजे
बिहार कटिहार शाम 7 बजे
बिहार किशनगंज शाम 7 बजे
बिहार अररिया शाम 7 बजे
बिहार पूर्णिया शाम 7 बजे

मध्य प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

राज्य शहर समय 
मध्य प्रदेश भोपाल शाम 4 बजे
मध्य प्रदेश इंदौर शाम 4 बजे
मध्य प्रदेश जबलपुर शाम 4 बजे
मध्य प्रदेश कटनी शाम 4 बजे
मध्य प्रदेश ग्वालियर शाम 4 बजे

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

राज्य  शहर  समय
उत्तर प्रदेश अयोध्या शाम 7 बजे से 7.30 तक
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश बागपत शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश लखनऊ शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश वाराणसी सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश प्रयागराज शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश बरेली रात 8 बजे
उत्तर प्रदेश आगरा सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश मथुरा शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश गोरखपुर शाम 6.30 से 7.30 के बीच
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश चंदौली शाम 7.30 बजे
उत्तर प्रदेश मेरठ शाम 7 बजे
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद रात 8 बजे
उत्तर प्रदेश बिजनौर सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश जौनपुर सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश उन्नाव सुबह 11 बजे
उत्तर प्रदेश शामली सुबह 11 बजे

झारखंड में कितने बजे मॉक ड्रिल? 

राज्य  शहर समय
झारखंड रांची शाम 4 बजे
झारखंड बोकारो शाम 4 बजे
झारखंड गोमिया शाम 4 बजे
झारखंड डोड्डा शाम 4 बजे
झारखंड साहिबगंज शाम 4 बजे
झारखंड जमशेदपुर शाम 4 बजे

ओडिशा में किन शहरों में होगा मॉक ड्रिल

राज्य शहर समय
ओडिशा भुवनेश्वर शाम 4 बजे
ओडिशा बालेश्वर शाम 4 बजे
ओडिशा कोरापुट शाम 4 बजे
ओडिशा गोपालपुर शाम 4 बजे
ओडिशा हीराकुद शाम 4 बजे
ओडिशा पारादीप शाम 4 बजे
ओडिशा राउकेला शाम 4 बजे
ओडिशा भद्रक शाम 4 बजे
ओडिशा ढेकानाल शाम 4 बजे
ओडिशा जगतसिंहपुर शाम 4 बजे
ओडिशा केंद्रापड़ा शाम 4 बजे
ओडिशा अनुगुल शाम 4 बजे

पंजाब के इन शहरों में होगा मॉक ड्रिल का आयोजन 

राज्य शहर समय
पंजाब गुरदासपुर रात 9 बजे से 9.30 बजे
पंजाब रूपनगर रात 8 बजे
पंजाब फाजिल्का रात 10 बजे से 10.30 बजे
पंजाब बरनाला रात 8 बजे
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें