ऑपरेशनसिंदूर’पर नीतीशकुमार कीआई प्रतिक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन सिंदूर’ पर नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ले लिया है। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर 100 ज्यादा आतंकवादियों को मार गिया। इस ऑपरेशन को भारत की धरती से अंजाम दिया गया। सेना की इस कार्रवाई पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। इस कार्रवाई पर नतीश कुमार ने भारतीय सेना पर गर्व जताया। साथ ही, उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।

“आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।”

 

सबसे पहले सवाई नाला कैंप को तबाह किया गया

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सबसे पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित सवाई नाला कैंप को तबाह किया गया, लश्कर का कैंप था, जहां से पहलगाम समेत कई आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकियों ने ट्रेनिंग ली थी। ये LoC से 30 किमी दूर है। बहावलपुर में जैश का बिलाल टेरर कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया। सियालकोट में हिजबुल का कैंप महमूना जोया ध्वस्त किया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें