राजस्थान के स्कूल किये गए बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमलों का स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमलों का बुधवार को स्वागत किया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘भारत माता की जय’ लिखते हुए ‘आपरेशन सिंदूर’ हैशटैग के साथ तिरंगे की इमोजी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘‘शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:। विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥’’ बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

राजस्थान में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

इसी कड़ी में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर राजस्थान के चार सीमावर्ती जिलों के सभी स्कूलों में बुधवार को छुट्टी कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ये जिले भारत-पाक सीमा पर स्थित हैं।

 

 

स्कूलों की हो गई छुट्टी

पश्चिमी राजस्थान के जिले अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ भी होने वाली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है और मॉक ड्रिल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।’’ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजस्थान की लगभग 1070 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें