
भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारत की कार्रवाई में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से 8 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की नापाक कोशिश की गई जिसकी जानकारी भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी कर दी गई जिसमें भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई थी। इसके जवाब में भारत की कार्रवाई में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, अवंतीपोरा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा समेत देश के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की गई थी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मची खलबली
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की जान का बदला भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के जरिए हमला किया गया जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। वहीं इसमें एक बड़ा नाम IC814 का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर का नाम भी शामिल है। इसी के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर फायरिंग जारी देखने को मिल रही है, जिसमें सीमावर्ती इलाकों में लगातार हमले की कोशिश की जा रही है।
रक्षा मंत्रालय ने जारी की जानकारी
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि 7 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गईं थी। इसके बाद हमारी सीमाओं पर तैनात S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की तैनाती ने इन सभी हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर पानी फेरने का काम किया।








