भारत ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामने आई मलबे की तस्वीर।
भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। इसके मलबे की तस्वीर भी सामने आई है।

बीती रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से जैसे ही जम्मू में हमला किया गया, इसके बाद पूरे जम्मू में ब्लैकआउट करवा दिया गया, हवाई हमले के सायरन बजाए गए और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। पाकिस्तानी ड्रोन से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं भारत ने सभी ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया।

मलबे की तस्वीर आई सामने

दरअसल, पाकिस्तान के हर हमले को भारत ने हवा में ही मार गिराया। वहीं अगली सुबह सर्च ऑपरेशन किया गया, जिसमें पाकिस्तानी ड्रोन के मलबे की तस्वीर भी सामने आई है। स्थानीय निवासी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए बताया कि सुबह 4.30 बजे की यह घटना है। मलबा गिरने के बाद बच्चों को लेकर अंदर चले गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मलबे को लेकर अपने साथ चली गई। इस मलबे की जांच की जा रही है। इस मलबे के छर्रे से मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

गुरुवार रात को पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन द्वारा हमला किया गया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इस हमले में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। वहीं, गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए। भारत ने उनके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है, जिनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं और उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें