
अनुष्का शर्मा ने राहुल वैद्य और पति विराट कोहली के बीच चल रहे विवाद पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि अब उन्होंने काफी समय बाद एक पोस्ट किया है। उनका ये पोस्ट दोनों के विवाद पर नहीं बल्कि भारतीय सेना जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर मिशन के तहत हमारी सुरक्षा के लिए लड़ रही है उसे लेकर था। जिस पर विराट के रिएक्शन की चर्चा हुई।
अनुष्का शर्मा ने भारत की सेना को बताया असली हीरो
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के साथ-साथ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के हमेशा शुक्रगुजार हैं, क्योंकि वह सबसे मुश्किल घड़ी में हीरो की तरह हमारी रक्षा कर रहे हैं। उनके और उनके परिवारों ने जो हमारे लिए बलिदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।
Photo Credit- Instagram
विराट कोहली का कमेंट क्यों हुआ हाइलाइट?
दरअसल, पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां राहुल वैद्य ने एक पोस्ट करते हुए क्रिकेटर को ‘जोकर’ कह दिया, वहीं दूसरी तरफ अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने की वजह से वह सुर्खियों में आए। उन्होंने बयान जारी करते हुए इसे इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम की गलती बताया।
इसके बाद बीते दिन अनुष्का-विराट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जब विराट ने अनुष्का को गाड़ी से उतरते हुए हाथ दिया तो उन्होंने उनका हाथ नहीं पकड़ा, जिसके बाद कुछ यूजर्स को ऐसा लगा कि वह उनसे नाराज हैं। हालांकि, इस पोस्ट से ये क्लियर है कि अनुष्का और विराट के बीच सबकुछ ऑल इज वेल है।








