भारतीय सेना ने पाक की खोली पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सेना ने पाक की खोली पोल
भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन पाकिस्तान ने भारत की ओर भेजे थे। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई जगहों पर हमला किया है। वहीं, अब पाकिस्तान सिविलियंस को ढाल बना रहा है।
भारत के जवाबी हमलों के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान अब अपने सिविलियंस को ढाल बना रहा है। उसे अपने नागरिकों की जरा सी भी फिक्र नहीं है। भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाकर भारत पर ड्रोन अटैक किए। इस दौरान पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को एक्टिव रखा। दमम से लाहौर के बीच फ्लाइट जारी रखी गईं। भारत के जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तान के आम नागरिकों की जाने जा सकती थीं।

आज हुई सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने तस्वीर दिखाते हुए कहा, ‘पाकिस्तान ने 7 और 8 मई को शाम 08:30 बजे एक असफल ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की वायु रक्षा प्रतिक्रिया तेज हो जाएगी। भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक वाहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।’

 

 

फ्लाइट रडार 24 का डेटा

विंग कमांडर ने कहा, ‘हमने जो स्क्रीनशॉट दिखाया है, उसमें पंजाब सेक्टर में उच्च वायु रक्षा चेतावनी की स्थिति के दौरान एप्लीकेशन फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया है। जैसा कि आपने देखा है, हमारे घोषित बंद के बाद भारत का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात पूरी तरह बंद है। हालांकि, कराची और लाहौर के बीच हवाई मार्ग पर नागरिक विमान उड़ानें फिर भी जारी रही थीं। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने संयम बरता है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें