मार्को रुबियो ने एस जयशंकर से की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस. जयशंकर से की बात
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। बता दें कि इससे पहले रुबियो ने आसीम मुनीर से बात की थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान की सेना की तरफ से बार बार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है और सिविलियन्स को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं 9 और 10 तारीख की आधी रात पाकिस्तान की सेना ने ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर भारतीय सैन्य ठिकानों को तबाह करने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। भारतीय सेना ने अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया है। ऐसे में अब यह मामला गर्माता जा रहा है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है।

मार्को रुबियो ने असीम मुनीर के बाद एस जयशंकर से की बात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। इसके बाद एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत हुई। भारत का रुख हमेशा संयमित और जिम्मेदार रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।” बता दें कि मार्को रुबियो ने इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात की थी। बता दें कि हाल ही में इस विवाद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह चाहते हैं कि यह विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

 

 

क्या बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। हालांकि, दोनों देशों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में कमी आए। प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए लेविट ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें