श्रीलंका में फिसलकर खाई में गिरी बस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुनेगाला जा रही थी बस
श्रीलंका में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जब एक बस फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। श्रीलंका पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।\

श्रीलंका के सेंट्रल प्रोविंस प्रांत स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है।

फिसलकर खाई में गिर गई बस

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे।

कुरुनेगाला जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि ये बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला जा रही थी। श्रीलंका के परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें