भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता ट्रंप ने किया हैरान करने वाला दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता। डोनाल्ड ट्रंप का यह संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले हुआ। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु युद्ध के मुहाने पर आ गए थे।

हम दोनों देशों को ट्रेड में मदद करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ की कहा कि वे हालात की गंभीरता को पूरी तरह से समझ सके। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के साथ ट्रेड में मदद करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर यह संघर्ष नहीं रुका तो हम व्यापार में मदद नहीं करेंगे।

 

 

संघर्ष बढ़ता तो बहुत बुरा होता

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच अगर युद्ध बढ़ता तो यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी धन्यवाद दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए सहमति बनी। नई दिल्ली में भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव था और ऐसा लग रहा था कि यह रुकने वाला नहीं है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें