सीजफायर लागू होने पर कांग्रेस नया अभियान शुरू करेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी

‘इंदिरा तेरी फिर याद आई’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर लागू होने पर कांग्रेस शुरू करेगी नया अभियान;

सीजफायर लागू होने पर कांग्रेस नया अभियान शुरू करेगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान भी सामने आया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर लागू होने पर कांग्रेस नया अभियान शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘इंदिरा तेरी फिर याद आई’ अभियान शुरू करेगी। इंदिरा ने पाकिस्तान, बांग्लादेश को अलग किया और देश-दुनिया को बताया कि भारतवर्ष ये है और नेतृत्व ऐसा होता है।

जीतू ने उठाए सवाल

जीतू पटवारी ने कहा, ‘एक नेतृत्व ऐसा था और बाकी देश समझे आज के नेतृत्व को। देश के प्रधानमंत्री ने 10 सालों में जो भाषण किया कि पाकिस्तान को लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए, जो जिस भाषा में जवाब दे वैसे ही जवाब देना चाहिए, हमारे 26 लोगों की हत्या हुई, धर्म पूछकर हत्या हुई। ट्रंप ने भारत पाकिस्तान की स्थितियों को कंट्रोल किया। प्रधानमंत्री के भाषण से पहले ट्रंप ने कहा मुझे व्यापार करना है तो युद्ध से विराम लगाना होगा। क्या युद्ध व्यापार के लिए हुआ था या आत्मसम्मान या भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हुआ? देश को समझना है कि यह परिस्थितियां भारत के अनुकूल हुई हैं या इससे क्या मिला देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर?’

जीतू ने कहा, ‘पाकिस्तान की सैन्य सामाजिक आर्थिक कोई हैसियत नहीं थी। दुनिया के रहमोकरम पर जिंदा है। देश का हर नागरिक सोच रहा है। 22 सैनिकों की हत्या हुई, 26 नागरिकों की जो हत्या हुई, सिर्फ उनके अलावा बात करने के अलावा हमारे पास कुछ नहीं है। हम जनता के बीच जाकर बताएंगे कि साहसिक फैसले कैसे लिए जाते हैं। भाषण देने में और युद्ध लड़ने में और देश को दुनिया में नंबर वन लाने में अंतर होता है और यह अंतर देश ने देखा है। आज पूरा देश इंदिरा गांधी को याद कर रहा है।’

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *