सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने जापान और यू ए इ को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जापान में भारतीय दूतावास

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से बदला लेने के बाद अब विश्व स्तर पर पाक का नापाक चेहरा सामने लाने के लिए 7 बहुदलीय प्रतिनिधि मंडल विभिन्न देशों में भेज रहा है। बृहस्पतिवार को भारत का प्रतिनिधिमंडल जापान और दुबई पहुंचा।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए व्यापक कूटनीतिक संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 7 बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों में भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की करतूत बताने पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने अपने मित्र देशों को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सबूतों के साथ कलई खोल दी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें