बक्सर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बक्सर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
बिहार के बक्सर जिले में आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि गांव में आपसी विवाद के कारण ही यह विवाद देखने को मिला है।

बिहार के बक्सर जिले में आपसी विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से इस घटना में घायल हुए हैं। बता दें कि यह पूरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में आज सुबह हुई। बताया जा रहा है कि गिट्टी और बालू  को लेकर हुए विवाद में हथियारबंद लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल शुक्रवार को अहियापुर निवासी विनोद यादव एवं सुनील यादव का गिट्टी बालू बेचने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। ऐसे में आज सुबह नगर के पास हथियारबंद लोगों ने उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं।

बक्सर में तीन लोगों की हत्या

बता दें कि मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, ये लोग जब नहर के किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान दूसरे गुट के लोगों से लड़ाई हुई और फिर उन्होंने फायरिंग की। घायल मंटू सिंह के पेट और पैर में गोली लगी है, वहीं पुंज सिंह यादव के पेट में गोली लगी है। इस घटना के बाद दोनों घायलों को कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में पहले तो भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी स्थिति को देखते हुए फिर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

महिला का गला रेता शव बरामद

बता दें कि इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पटना में 28 वर्षीय महिला का गला रेता हुआ शव उसके किराए के घर में मिला। देखने पर पता चला कि शव आंशिक रूप से जला हुआ था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी और आरोपी उसे जानता था। पुलिस अधीक्षक (मध्य पटना) स्वीटी सहरावत ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया, गुरुवार की शाम को हमें सूचना मिली कि श्री कृष्णापुरी इलाके में एक अपार्टमेंट के फर्श पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने उसे खून से लथपथ पाया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *