हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पथराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस के एक कोच में हुआ पथराव
हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर खड़गपुर स्टेशन से पहले पथराव हुआ है। जिससे कोच डी-2 की खिड़की के शीशे टूट गए और दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ ने खड़गपुर स्टेशन पर मामले की जांच की। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं बढ़ रही हैं।

ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस के एक कोच पर शनिवार की रात खड़गपुर स्टेशन से पहले बालीचक और जकपुर के बीच पथराव कर दिया गया।

इस घटना में कोच संख्या डी-2 की खिड़की के शीशे टूट गए। वहीं, खिड़की के पास बैठे दो यात्रियों को हल्की चोट लगने की सूचना है। खिड़की के टूटते ही आस-पास बैठे लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हावड़ा स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन अपनी गति से टाटानगर की ओर आ रही थी। यात्री अपने सीट पर आराम फरमा रहे थे कि अचानक ट्रेन का शीशा टूट कर दो यात्रियों के ऊपर आ गिरा।

ट्रेन में बैठे यात्रियों को समझते देर नहीं लगी कि ट्रेन पर पथराव हुआ है। फौरन दोनों यात्री अपनी सीट छोड़कर वहां से आगे की ओर निकल गए।

मामले की जानकारी ट्रेन में स्कॉट कर रहे आरपीएफ के जवानों को दी गई। ट्रेन के खड़गपुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने मामले की जांच की।

मालूम हो कि पिछले कुछ माल से दपू रेलवे जोन के चक्रधरपुर समेत खड़गपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों पर पथराव की घटना घट रही है। राजधानी एक्स्प्रेस पर भी कुछ दिन पहले सालगाझरी के पास पथराव किया गया था।

चक्रधरपुर मंडल में कई बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया जा चुका है। रेलवे ने संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने की बात कही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में भी लिया गया था। बावजूद इसके ट्रेन पर पथराव की घटना जारी है। पथराव की घटना के बावजूद स्टील एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय पर टाटानगर स्टेशन पहुंची।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें