शादी के बंधन में बंधेंगे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी के बंधन में बंधेंगे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज।
अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस अपनी मंगेतर के साथ जून 2026 में इटली के वेनिस में शादी करेंगे। इस शाही शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसमें लगभग 200 मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्येक मेहमान पर 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी शादी हो सकती है। मेहमानों की सूची में कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी अगले महीने, यानी जून 2026 में इटली के वेनिस में होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई।

हालांकि, दुनिया के दूसरे सबसे धनी शख्स की शादी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस शाही शादी में करीब 200 लोगों को बुलाया जाएगा। प्रत्येक मेहमान पर 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस खर्च को लेकर खूब चर्चा की जा रही है।

 

दुनिया की सबसे खर्चीली शादी

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे महंगी शादी होने जा रही है। इस शादी के मेहमानों की लिस्ट तैयार है। जानकारी के अनुसार, इस शाही शादी में मेहमानों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर का नाम है। इसके अलावा किम कर्दाशियां, क्रिस जेनर, कैटी पैरी और ऑलैंडो ब्लूम, ओप्रा विन्फ्रे बिल गेट्स और मिरांडा केर जैसे बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें