साउथ कैरोलाइना में हुई अंधाधुंध फायरिंग; घायल हुए 11 लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ कैरोलाइना में हुई अंधाधुंध फायरिंग; घायल हुए 11 लोग

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग साउथ कैरोलाइना के एक तटीय शहर में हुई है। गोलीबारी की इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर फायरिंग की घटनाएं होती हैं जिसका शिकार आम लोग बनते हैं। अब एक बार फिर अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घायलों के बारे में नहीं दी जानकारी

फायरिंग की इस घटना के बाद होरी काउंटी पुलिस ने किसी घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है। होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। ‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।

क्या कहते हैं आंकड़े

इस बीच यहां यह भी बता दें कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान इस गन कल्चर की वजह से गई है।  अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें