
डीटीसी के संविदा कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि डीए और ग्रेड पे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे 10-15 वर्षों से संविदा पर काम कर रहे हैं और उन्हें केवल 843 रुपये दैनिक वेतन मिलता है जिसमें साप्ताहिक विश्राम का भुगतान भी शामिल नहीं है। उन्होंने अपनी दयनीय स्थिति बताते हुए मिलने का समय मांगा है।
डीटीसी के संविदा कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग के साथ डीए और ग्रेड पे लागू करने जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
कर्मचारियों ने पत्र में कहा है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के संविदा चालक और परिचालकों की हालत इस समय काफी दयनीय हो गई है।
कर्मचारियों ने सीएम और एलजी से मांग की है कि उन्हें मिलने का समय दिया जाए ताकि वे अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से बता सकें।
कर्मचारियों ने कहा है कि डीटीसी में संविदा पर काम करते हुए उन्हें 10-15 साल हो गए हैं। वर्तमान में 843 रुपये दैनिक वेतन दिया जा रहा है जिसमें सिर्फ 26 दिन की ड्यूटी मिलती है और 4 साप्ताहिक विश्राम का पैसा नहीं दिया जाता। इसके अलावा कई अन्य समस्याएं भी हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 79








